हे महाकाल ये क्या हो रहा है! घट रहा शिवलिंग का आकार, क्षरण ने बढ़ाई चिंता, गर्भगृह में एंट्री पर लग सकती है रोक

उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के भक्तों के लिए एक बुरी खबर है। आने वाले समय में महाकाल के गर्भगृह में भक्तों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लग सकता है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ टीमों (ASI) और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की समिति ने चिंतन जताया है कि हर रोज गर्भ गृह में स्थापित ज्योतिर्लिंग को स्पर्श करने और भस्म गिरने से उसे नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में समिति ने गर्भगृह में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है।

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ टीमों (ASI) और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की टीम 2019 से हर साल महाकाल परिसर का निरीक्षण कर सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपती है। दिसंबर 2022 में समिति ने निरीक्षण किया इसमें पाया कि 2021 में दिए गए सुझावों पर अमल नहीं किया गया। खासकर शिवलिंग पर भस्म का गिरना श्रद्धालुओं का स्पर्श पूजा और रगड़ने से ज्योतिर्लिंग को काफी नुकसान हुआ है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |