कृषि विज्ञान केन्द्र में हाइब्रिड मोड पर वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

शाजापुर

कृषि विज्ञान केन्द्र शाजापुर में आज 29 वी वैज्ञानिक सलाहकार समिति की ऑफलाइन एवं ऑनलाईन गूगल मीट के द्वारा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें 19 वैज्ञानिकों, अधिकारियों, किसानों ने अपनी उपस्थिति ऑनलाईन एवं 22 ने ऑफलाइन दर्ज कराई है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक विस्तार सेवाऐं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर डॉ. वाय.पी.सिंह एवं प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र शाजापुर अध्यक्षता डॉं जी.आर.अम्बावतिया द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर अटारी, भारतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र, जबलपुर डॉ. एस.आर.के. सिंह, प्राध्यापक कृषि महाविद्यालय, इंदौर डॉ अशोक कुमार शर्मा, डॉ. वाय.डी मिश्रा, वैज्ञानिक निदेशक विस्तार सेवाऐ कार्यालय, ग्वालियर, डॉ.ए.के.दीक्षित प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, आगर मालवा, डॉ. रूपेश खांडेकर, प्रधान वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, राजगढ़, डॉ. डी एस. तोमर वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, उज्जैन, डॉ. के.एस भार्गव वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, देवास, डॉ.आनन्द विश्‍कर्मा, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय मृदा संस्थान, भोपाल श्री के. एस. यादव जी उपसंचालक कृषि, उपसंचालक पशुपालन विभाग से डॉ लता घनघोरिया,डॉ. एम. के सिंघल, श्री अनिल खजूरिया, उद्यानिकी विभाग, शाजापुर केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एस एस धाकड, डॉ. गायत्री वर्मा, डॉ. मुकेष सिंह श्री रत्नेश विश्‍कर्मा एवं डॉ. डी के तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान श्री अरूण सोनानिया, श्री धर्मेन्द्र धाकड़, सुनेरा, श्री अजय आनंद जैन, शाजापुर उपस्थित थे। कार्यक्रम मे डॉ. जी.आर.अम्बावतिया, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख द्वारा बैठक के उददेश्‍य एंव महत्व पर प्रकाश डाला। एवं खेती का लाभ का धंधा बनाने हेतु केन्द्र द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। डॉ. एस.एस.धाकड द्वारा जिले में कृषकों के आर्थिक विकास हेतु किए जा रहे कार्यो एवं विगत रबी वर्ष 2022-23 मौसम में किए गए कार्यो एंव आगामी खरीफ वर्ष 2023-24 में किये जा रहे कार्यो की कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस.एस.धाकड द्वारा किया गया एवं आभार डॉ. डॉ. गायत्री वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. गायत्री वर्मा, डॉ. मुकेष सिंह, श्री रत्नेश विश्वकर्मा , डॉ. डी. के तिवारी, श्री हितेन्द्र सिंह इंदोरिया एवं कु. निकिता नंद का योगदान भी सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक विस्तार सेवाऐं, रा.वि.सिं.कृ.वि.वि.ग्वालियर डॉ. वाय पी. सिंह ने केन्द्र द्वारा किये गये अभिनव कार्य जैसे प्लास्टिक लाइनिंग तालाबों का दस्तावेजी करण किया जाये जिससे जल संरक्षण की उन्नत तकनीक ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुॅच सके एवं प्राकृतिक खेती का परीक्षण कर कृषको तक पहुचाने के निर्देश दिये। उन्हाने ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार बढ़ाने के लिए स्टार्टअप से जोड़ने हेतु प्रेरित किया जाए।

विशिष्ट अतिथि डॉ एस.आर.के. सिंह ,डायरेक्टर अटारी, भारतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र, जबलपुर द्वारा केन्द्र को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी पर प्रदर्षन आयोजित कर प्रचार प्रसार करने कृषकों की आमदनी बढ़ाने हेतु उन्नत कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती का किसानों के खेतों पर कर प्रचार प्रसार करने को कहा।
—-
सभी सदस्यों एवं वैज्ञानिको द्वारा जिले के कृषको एवं कृषि के सुधार के लिए सुझाव
——
सभी सदस्यों एवं वैज्ञानिको द्वारा जिले के कृषको एवं कृषि के सुधार के लिए सुझाव दिए गए। जिसमें किसानों के बीच मोटे अनाज का क्षेत्र बढाने एवं भोजन में शामिल करने के लिए प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण आयोजित किये जाने, खरीफ फसलों में बुवाई के लिए उन्नत कृषि यंत्रो का प्रचार-प्रसार किया जाए, ज्यादा से ज्यादा मिटटी परीक्षण के लिए कृषको को सजग करने, ताकि सभी कृषकों को मृदा स्वास्थय पत्र बनाए जा सके, एकीकृत कृषि पद्धिति के तहत कृषि के साथ-साथ पशुपालन, बकरी पालन, डेयरी, उद्यानिकी फसलें, की उन्नत तकनीकों प्रचार प्रसार किया जाए, कुपोषण दूर करने के लिए सोयाबीन युक्त प्रर्वधन, सुरजना रोपण पर ध्यान दिया जाये एवं प्रषिक्षण आयोजित किए जाये, फसल चक्र अपनाने के लिए प्रेरित करने एवं फसल विविधिकरण के लिए जाग्रति लाए, संतरे की फसल से संबंधित उन्नत तकनीको का प्रचार प्रसार किया जाऐ, फसल सुरक्षा एवं सभी डिलर्स के लिए तकनीकी प्रषिक्षण देकर प्रषिक्षित किया जाये, एकीकृत कीट नियंत्रण एवं एकीकृत खरपतवार नियंत्रण तकनिकियों का प्रसार किया जावें, जलवायु परिर्वतन को देखते हुए फसलों, किस्मों में बदलाव कर उन्नत कृषि तकनीक का प्रयोग किया जाए, सोयाबीन के विकल्प में मक्का, उड़द, मूंग, अरहर, खरीफ प्याज एवं औषधीय फसलों को बोने हेतु प्रेरित किया जाए तथा बेहतर जल प्रबंधन हेतु ड्रिप सिंचाई तकनीक पर प्रशिक्षण आयोजित किये जाए।
#agriculture #JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur #MP
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |