आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के नजदीक बाजार में भीषण आग गई। आग की लपटें कई दूर तक देखी गई। जिस मार्केट में आग लगी वो मार्केट ठीक मंदिर के बगल में है। आग की वजह से चारों और धुआं-धुआं हो गया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गोविंदराजा मंदिर के पास दुकान में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। यह आग मंदिर के पास स्थित फोटो फ्रेम की दुकान पर लगी है। आग लगने के बाद भगदड़-सी मच गई। इसके बाद मंदिर के आस पास के रास्ते को भी बंद कर दिया गया है।