मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे– मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करें, जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय बनाएं, शाजापुर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में दिये निर्देश

शाजापुर, 15 जून 2023/ जिला चिकित्सालय में ईलाज कराने आए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे एवं उनके उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर, मेडिकल स्टॉफ के साथ संपन्न हुई बैठक के दौरान दिये। कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालय में ईलाज कराने आए मरीजों से स्वास्थ्यकर्मी मधुर व्यवहार कर एवं उचित उपचार देकर जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कोई भी मरीज अपनी समस्या लेकर चिकित्सालय में आता है तो उनकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुनकर संतुष्टि के साथ निराकरण करें। उन्होंने कहा कि डॉक्टर का दर्जा भगवान के बराबर होता है और लोग उन्हें दिल से दुआएं देते हैं, जिसका कोई मोल नहीं होता है, इसलिये सभी डॉक्टर्स अपने कार्य एवं दर्जा अनुसार अच्छे से अच्छा मरीजों को उपचार देकर स्वयं का एवं जिला चिकित्सालय का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि शासकीय अस्पतालों में बेहतर ईलाज होता है, ऐसा मैसेज आमजन तक पहुंचे और लोग चिकित्सालय की तारीफ करें, इस भावना से मरीजों का ईलाज करें। साथ ही उन्होंने कहा कि ईलाज के दौरान टाल-मटोल एवं लापरवाही जैसा रवैया नहीं रखें।

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि सभी स्वास्थकर्मी जीरो पेंडेसी के आधार पर कार्य करें। कोई भी कार्य लंबित नहीं रखें, आज का कार्य आज ही समाप्त करें। उन्होंने जिला चिकित्सालय में स्वच्छता रखने, परिसर में गुटका-पाऊच खाकर यहां-वहां थूकने वालों पर 500 रूपये का जुर्माने की कार्रवाई करने एवं 24 घण्टे सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करने के निर्देश सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना को दिये। इस दौरान उन्होंने सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया को मेडिकल की दुकानों पर एक्सपायरी एवं प्रतिबंधित दवाईयों की जाँच करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने जिला चिकित्सालय शाजापुर में पदस्थ प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. प्रशस्ती मेहता द्वारा दी जा रही बेहतर सेवाओं की प्रशंसा की। इस मौके पर उन्होंने सभी स्टॉफ से “हमारा शाजापुर-स्वस्थ शाजापुर” अभियान का संकल्प दिलाते हुए सहयोग करने के लिए कहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |