नूपुर शर्मा पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर शाजापुर में सर्व मुस्लिम समाज ने SP को सौंपा ज्ञापन

शाजापुर। भाजपा पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए शनिवार को सर्व मुस्लिम समाज ने ज्ञापन दिया। पूर्व शासकीय अभिभाषक काज़ी एहसास उल्ला के नेतृत्व में समाजजनों ने एसपी जगदीश डाबर से मुलाकात की और ज्ञापन दिया। क़ाज़ी एहसास उल्ला ने कहा कि भारत सर्वधर्म के विचार वाला देश है। यहां पर किसी भी ध​र्म के गुरू या फिर देवी देवता पर टिप्पणी करना गलत है लेकिन गत दिनों भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने इस्लाम और इस्लाम धर्म के अंतिम पैगमबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम की शान में अनर्गल बयान देकर गुस्ताखी की है, जिससे इस्लाम धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई है। इसलिए नूपुर शर्मा पर कठोर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर शहर काज़ी मोहसिन उल्ला, नायाब काज़ी रेहमत उल्ला, जिला जमीयत उलेमा सदर मौलाना अफ़ज़ल साहब, मौलाना असद उल्ला साहब हाफिज अब्दुल गफ़फार सा आदि मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |