शाजापुर जिले की 26 ग्राम पंचायतों तथा 4 ग्रामों में अतिरिक्त शाउमु दुकान खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित
शाजापुर 13 जून 2023/ जिले की 26 शासकीय उचित मूल्य दुकान विहिन ग्राम पंचायतों तथा जिले के 4 ग्रामों में अतिरिक्त दुकाने खोलने के लिए पात्र संस्थाओं से जिला आपूर्ति विभाग द्वारा आमंत्रित किए गए हैं।
मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2015 के अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत वर्गीकृत, उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, संसाधन सोसायटी, बहुप्रयोजन सोसायटी, महिला स्व-सहायता समूह, संयुक्त वन प्रबंधन समिति पात्र होगी।
शाजापुर जिले में जनपद पंचायत शाजापुर की ग्राम पंचायत मालीखेडी, कुलमनखेड़ी, हिरपुरबज्जा, खोरिया नायता, मूलीखेड़ा तथा पिन्दोनिया शासकीय उचित मूल्य दुकान विहिन है। इसी तरह जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया की ग्राम पंचायत रसूलपुर, सरसोदिया, लसुडिल्या जगमाल, गाडराखडी, नया चौमा, मटेवा, पिपलोदा (ईस्माईल) तथा लसुडि़यामेहा, जनपद पंचायत शुजालपुर की ग्राम पंचायत अमलावती, निवालिया, कोहलिया, महुआखेडी तथा खेड़ा बोल्दा, जनपद पंचायत कालापीपल की ग्राम पंचायत मुण्डला मैना, लसुल्डिया पातला, बोल्दा, कांकरिया, गाडराखेडी, कुमेर तथा हरूखेड़ी शासकीय उचित मूल्य दुकान विहिन है। इन ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकाने खोलने के लिए पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए है।
इसी तरह मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2015 के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में पात्र गृहस्थियों की संख्या 800 से अधिक होने पर एक अतिरिक्त दुकान खोली जाना है। इस तरह 800 से अधिक गृहस्थियों की संख्या होने पर जनपद पंचायत शाजापुर के ग्राम सुनेरा, जनपद पंचायत शुजालपर के ग्राम जामनेर, जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया के ग्राम मो. बड़ोदिया तथा जनपद पंचायत कालापीपल के ग्राम तिलावद में शासकीय उचित मूल्य की अतिरिक्त्त दुकान खोला जाना है।
इच्छुक पात्र संस्थाए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाईट https:// M-Ration Mitra पोर्टल पर पात्र संस्थाऐ 13 जून 2023 से 27 जून 2023 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकती हैं। नियत तिथी के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया