शाजापुर पुलिस का “ऑपरेशन अभिमन्यु” ताकि महिला और बच्चे शांति के वातावरण में समाज में अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकें!
शाजापुर ,जिला पुलिस शाजापुर द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन अभिमन्यु दिनांक 12 जून से 19 जून तक चलाया जा रहा है जिसमें महिलाओं और बच्चों पर होने वाले अपराधों को रोकने के उद्देश्य बालको एवं पुरुषों में सकारात्मक मानसिकता एवं जागरूकता को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लिंगभेद दहेज रूढ़िवादिता भ्रूण हत्या अश्लीलता जैसी सामाजिक कुरीतियों से महिलाओं और बच्चों को प्रताड़ित किया जाने से रोका जा सके !
जिला शाजापुर पुलिस द्वारा आज कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रैफिक प्वाइंट,बड़ा चौक में एक जनसंवाद का आयोजन किया गया जिसमें महिला और बच्चों द्वारा मोहल्ले की समस्याएं पुलिस को बताई गई एवं पुलिस द्वारा समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया एवं उचित निराकरण का विश्वास दिलाया गया साथ ही समाज के निर्माण में महिला एवं पुरुष की समान सहभागिता एवं महिला और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति समाज को संवेदनशील और जागरूक बनाने का प्रयास किया गया है ताकि महिला और बच्चे शांति के वातावरण में समाज में अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकें! Malwaabhitaknews
इस अभियान में महिला संबंधी अपराधों के पंपलेट वितरित किए गए एवं ऑपरेशन अभिमन्यु के शुभंकर को सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया है ताकि लोग सेल्फी ले सकें और लोग महिलाएं बच्चे बड़े उत्साह से सेल्फी भी ले रहे हैं महिलाओं और बच्चों को महिला हेल्पलाइन का नंबर 1098 और हंड्रेड डायल के बारे में भी बताया गया है यह अभियान 19 जून तक लगातार जारी रहेगा


