शुजालपुर की युवती ने ऑनलाइन डॉक्टर का नम्बर सर्च किया,ठगों ने युवती के खातों से 1.97 लाख उड़ाए

शाजापुर जिले की सुजालपुर में ठगी का मामला सामने आया है यहां पर एक युवती के दो बैंक खातों से बड़ी रकम को ठगों ने उड़ा दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार. डॉक्टर को दिखाने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट करने के उद्देश्य से गूगल पर इंदौर के अस्पताल का नंबर सर्च किए जाने पर एक युवती के साथ बदमाश ने लाखों रुपए की ठगी कर ली। युवती के दो अलग-अलग बैंक खातों से उसने राशि ट्रांसफर कर ली। युवती ने राशि ट्रांसफर होने वाले बैंक खातों की संपूर्ण जानकारी के साथ पुलिस को शिकायत की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्राची पिता हरिनारायण निवासी शुजालपुर ने पुलिस को बताया 6 जून को डॉक्टर को दिखाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के उद्देश्य से गूगल पर कोकिला बेन मोदी हस्पिटल इंदौर का नंबर सर्च किया जहां से मुझे नंबर 6291575546 मिला। इस पर संपर्क करने के दौरान सामने वाले व्यक्ति ने मुझे एक लिंक व्हाट्सएप किया और जानकारी भरने को कहा और साथ ही 5 रुपए का भुगतान करने के लिए कहा।

आवेदन में युवती ने बताया कि दो से तीन बार प्रयास करने के बाद भी भुगतान सफल नहीं हुआ तो उन्होंने एक मैसेज अन्य नंबर पर 7034499902 पर फारवर्ड करने को कहा। फारवर्ड करने के बाद बताया कि अपॉइंटमेंट 10 जून के लिए हो गया है। इसके उपरांत 9 जून को शाम 6.30 बजे मुझे आईसीआईसीआई बैंक से फोन आया जिसके माध्यम से खाते जिसका खाता क्रमांक 657001567005 से राशि निकल जाने की सूचना मिली और राशि बबलू शेख नाम के व्यक्ति के खाते में जमा की गई। इसके उपरांत मेरे बैंक ऑफ बड़ौद वाले खाते से भी 1000 और 98000 रुपए निकाले जाने का मैसेज मिला। राशि मानिका राय के यूनियन बैंक में जमा की गई। इस तरह दोनों खातों से 1 लाख 97 हजार निकाल लिए गए। इस मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तत्परता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है और पुलिस ने आवेदन पर कार्यवाही करते हुए बदमाश के विरुद्ध धारा 420 का अपराध दर्ज किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |