थाना माधवनगर पुलिस ने 01 आरोपी से चोरी की गई मोटरसायकल को बरामद करने में पाई सफलता

उज्जैन,,
▪️ गिरफ्तार किये गये आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसायकल के अलावा चार अन्य दो पहिया वाहन भी जप्त किये गये।
▪️ कुल जप्त मश्रुका 05 मोटरसायकल किमती लगभग 3.5 लाख रुपये।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा सम्पति संबंधी अपराधी मे माल मुलजीम पतारसी हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे है । उक्त निर्देशों के पालन में अति पुलिसअधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री आकाश भुरिया, अति पुलिसअधीक्षक महोदय (यातायात) श्री इंदरजीत बाकलवार एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री मनीष लोधा के नेतृत्व मे विशेष टीम गठित कर 01 आरोपी के कब्जे से कुल 05 मोटरसायकल किमती करीबन 3.5 लाख रुपये की बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 07.06.2023 को फरियादी निवासी अंकपातमार्ग बुधवारिया उज्जैन ने थाना माधवनगर पर अपनी हिरो एचएफ डिल्क्स मोटरसायकल नवकार काम्पलेक्स के नीचे तीन बत्ती चौराहे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी होने की रिपोर्ट की थी जिस पर थाना माधवनगर पर अप.क्र.-307/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
उक्त घटना के संबंध में दौराने जांच आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए व मुखबिर पाबंद किए गए। दिनांक 12.06.23 को मुखबिर द्वारा सूचना पर से जीरोप्वाइंट ब्रिज के नीचे मक्सी रोड़ से 01 आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा क्षेत्रान्तर्गत अन्य अपराध घटित करना भी स्वीकार किया गया। आरोपी से अन्य अपराध में चोरी गये मसरुका के संबंध में आगे पूछताछ जारी है।

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक मनीष लोधा, सउनि लक्ष्मीकांत गौतम, प्रआर 298 तैय्यब अली, आर 187 अमरनाथ, आर मुकेश चौहान, सैनिक राहुल जैन की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |