सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे- कलेक्टर श्री कन्याल विभागीय समन्वय एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

शाजापुर, 12 जून 2023/ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज विभागीय समन्वय एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके तक पहुंचे। सरकार हमसे अपेक्षा करती है कि हम सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। सभी विभाग के अधिकारी समय-समय पर दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और रिपोर्ट दें। कलेक्टर ने कहा कि राजगढ़ में 13 जून को किसान-कल्याण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शाजापुर जिले के किसान भी सम्मिलित होंगे। इस संबंध में कलेक्टर ने कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी से शाजापुर जिले से शामिल होने वाले किसानों आदि की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों के लिए विशेषकर निचली बस्तियों के लिए अभी से कार्ययोजना बनाएं। पानी भरने की स्थिति में निचले क्षेत्र की बस्ती के लोगों को कहा विस्थापित कराएंगे। विस्थापन स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं खाने, पीने, बिस्तर आदी की तैयारी रखें। कलेक्टर ने कहा कि शाजापुर जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र में आता है। इस पर कार्य करने की आवश्यकता है। सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने शासकीय कार्यालयों एवं भवनों पर वाटर हार्वेस्टिंग लगाएं और आमजनों से भी अनुरोध करें। कलेक्टर ने बताया कि सीएम किसान सम्मान निधि में शाजापुर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। पीएम किसान एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लंबित प्रकरणों का निराकरण कर जीरो पेंडेंसी रखें। कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव से बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत वायुयान से शिर्डी धाम यात्रा के लिए 20 जून को शाजापुर जिले से बुजुर्ग रवाना होंगे।

कलेक्टर श्री कन्याल ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के अंतर्गत जनसेवा पोर्टल पर निराकरण से शेष रही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। मुख्यमंत्री हैल्पलाइन के तहत 15 अप्रैल 2023 तक प्राप्त हुई शिकायतों का शतप्रतिशत निराकरण करें। उद्योग विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने “मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजना” अंतर्गत प्रतिष्ठानों का पंजीयन शीघ्र करवाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने ऊर्जा, राजस्व, पीडबल्यूडी, पेंशन के प्रकरण जल जीवन मिशन के कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग अच्छे कार्यों को जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से प्रकाशित कराएं और नकारात्मक खबरों का खण्डन करें।

इस दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार 13 जून को मैधावी छात्रों के सम्मान समारोह में सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने लाड़ली बहना योजना अंतर्गत बेहतर कार्य के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |