Breking जेएनएस शुजालपुर महाविद्यालय को प्राप्त हुआ A ग्रेड तीन पायदान बेहतर कर A ग्रेड प्राप्त करने वाला तहसील स्तर का पहला महाविद्यालय बना

भोपाल : रविवार, जून 11, 2023
उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश के हर कोने में हर दिन गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहा है। इसी कड़ी में जवाहर लाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय शुजालपुर जिला शाजापुर ने राष्ट्रीय स्तर पर नैक प्रत्यायन में उल्लेखनीय सी जी पी ए 3.12 के साथ A ग्रेड प्राप्त किया। नैक द्वारा महाविद्यालय के प्रत्यायन के लिए नई प्रणाली लागू करने के बाद यह तहसील स्तर का प्रथम महाविद्यालय है, जिसे A ग्रेड प्राप्त हुआ है।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में स्थित महाविद्यालयों में नई तकनीक एवं शिक्षण प्रणालियों का उपयोग छात्र हित में किया जा रहा है, जिसका परिणाम महाविद्यलयों द्वारा प्राप्त उच्च ग्रेड में देख जा सकता है। इन्ही प्रयासों का प्रमाण है कि तहसील स्थित इस महाविधालय ने अनुकरणीय तरीके से देश के प्रथम पंक्ति के महाविद्यालयों में अपनी जगह बनाई है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने महाविद्यालय प्रशासन को बधाई देते हुए कहा है कि उच्च शिक्षा में अब हर स्तर पर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बेहतर अधो-संरचना पर फोकस करने का नतीजा है कि आज तहसील स्तर पर नैक की टीम द्वारा “ए” ग्रेड दिया गया।

राज्य स्तरीय नैक प्रकोष्ठ द्वारा सभी महाविद्यालयों में उच्च ग्रेड के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। शाजापुर जिले के शुजालपुर तहसील में स्थित इस शासकीय महाविधालय की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि महविद्यालय द्वारा प्राप्त ग्रेड, पिछले ग्रेड से 3 पायदान (B+, B++) ऊपर है। महाविद्यालय का पूर्व में 2.36 सीजीपीए के साथ B ग्रेड था, वर्ल्ड बैंक द्वारा महाविद्यालयों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ दूरस्थ स्थित महाविद्यालय की कड़ी मेहनत एवं SLNC के सतत प्रयत्नों से यह तीन ग्रेड बढ़ोतरी कर A ग्रेड प्राप्त किया है। तहसील स्थित शासकीय महाविद्यालय की यह उपलब्धि प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। राज्य स्तरीय नैक प्रकोष्ठ प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौलिक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |