मक्सी में 15 वार्डो में लाडली बहना योजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखेंगे लोग नप ने की बेहतर व्यवस्था, अध्यक्ष सीएमओ ने मीडिया को कार्यक्रम बताया
शहजाद खान मक्सी।। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री के सीधा प्रसारण का कार्यक्रम मक्सी के 15 वार्डों में किया जाएगा नगर परिषद के द्वारा सभी स्थानों पर सीधा प्रसारण के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई है टेंट पानी आदि समस्त प्रकार की व्यवस्था की गई है ताकि महिलाओं को लाइव प्रसारण लिखने में कोई परेशानी ना हो लाइव प्रसारण किस वार्ड में किस स्थान पर होगा एवं नागरिकों से अधिक से अधिक आने की अपील करते हुए
सीएमओ अशफाक खान एव अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन सिंह कालू पटेल ने नगर परिषद मक्सी अंतर्गत गणमान्य नागरिको, आमजन, व्यापारिक / औघोगिक एवं सामाजिक संगठक के पदाधिकारियो तथा नगर के समस्त पत्रकार बंधुओ (प्रेस क्लब मक्सी एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ ) / लायंस क्लब के पदाधिकारियो से अपील करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य मे मुख्यमंत्री लाडली बहना 2023 अंतर्गत पंजीकृत अंतिम रूप से पात्र समस्त महिलाओं के आधार लिंक डीबीटी इनवल्ड बैंक खातो मे प्रथम मासिक आर्थिक सहायता राशि के अंतरण का राज्य स्तरीय दिनांक 10.06.2023 को सायं 06:00 बजे जिला जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम का वेबकास्ट एवं दुरदर्शन पर सजीव प्रसारण किया जायेगा। राज्य शासन द्वारा उपरोक्तानुसार दिनांक 10 जून 2023 से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं को सीधे लाभ देने के इस अभूतपूर्व दिवस को उत्सव के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके परिपालन मे नगर परिषद मक्सी अंतर्गत निम्न स्थानो पर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है। उक्त कार्यक्रम में आपकी गरिमामय उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
स्थान का नाम
वार्ड 1 संत रविदास मंदिर मैदान
वार्ड 2 झूलाघर नई आबादी
वार्ड 8 ओर 9 स्व. श्रीमति संपतबाई मांगलिक भवन
वार्ड 10 जैन मंदिर के पास ( पालिया महाराज मंदिर )
वार्ड 11 झण्डा चौक
वार्ड 12 13 पुराना प्रा. स्वास्थ्य केन्द्र
वार्ड 14 शा.प्रा.वि. गडरोली
वार्ड 3 मांगलिक भवन पशुहाट बाजार
वार्ड 4 शा.ति.उ.मा.विघालय
वार्ड 5 देशमुख जी वाली गली इन्द्रा कॉलोनी
वार्ड 6 मांगलिक भवन तालाब की पाल
वार्ड 7 माता जी का ओटला काला भाटा
वार्ड 15 स्थान का नाम दरवाजा चौक गडरोली