शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया के मार्गदर्शन में वार्ड-1 में लाड़ली बहनाओं के सम्मान में कलश यात्रा रैली का आयोजन किया गया। सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान द्वारा लाड़ली बहनाओं को लाड़ली बहना योजना से प्राप्त राशि का सदउपयोग करते हुए आत्मनिर्भर होने की जानकारी दी गई। परियोजना अधिकारी सुश्री नेहा चौहान द्वारा भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान वार्ड की लाड़ली बहनाओं को योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमती दीपशिखा निगम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती चंचल केम, रेणुका गौर, सलमा शाहीन एवं वार्ड की माताएं-बहने उपस्थित थी।
इसी तरह ग्राम पंचायत भयाना जोधपुर, नगर परिषद पानखेड़ी कालापीपल तथा जामनेर परियोजना शुजालपुर सहित जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लाड़ली बहना योजना रैली, कलश यात्रा तथा लाड़ली बहनाओं को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।
#LadliBehnaYojanaMP #ShivrajKiLadliBehna #JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur #MP
CM Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh