शाजापुर में अमानक स्तर की लगभग 75 किलोग्राम पॉलीथीन जप्त

शाजापुर
—-
नगर पालिका शाजापुर द्वारा अमानक स्तर की पॉलीथीन के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आमजन से अनुरोध किया गया है कि वे अमानक स्तर की पॉलीथीन का उपयोग नहीं करें। साथ ही व्यापारियों एवं व्यवसायियों से भी कहा गया है कि अमानक स्तर की पॉलीथीन में सामग्री नहीं दें और न ही इसका भण्डारण करें।

आज प्रभारी सीएमओ एवं डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार ने बस स्टेण्ड क्षेत्र के किराना व्यवसायियों तथा 6 दूध डेयरियों का आकस्मिक निरीक्षण कर लगभग 75 किलोग्राम अमानक स्तर की पॉलीथीन जप्त की। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री पंकज पवैया, पुलिस बल सहित नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित थे। छापामार कार्यवाही में महूपुरा की साईनाथ एवं मॉ कृपा दूध डेयरी, मीरकंला की हरिओम एवं मॉ वैष्णव दूध डेयरी, नई सड़क मधुशाला के सामने जय श्री राम दूध डेयरी तथा बस स्टेण्ड की वांछी दूध डेयरी एवं बस स्टेण्ड क्षेत्र की किराना दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था।
#singleuseplasticban #JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur #MP
Department of Urban Development & Housing MP
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |