शाजापुर, 08 जून 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने शराब के अवैध रूप से परिवहन करने के उपयोग में लायी गई मोटर साईकिल के अधिहरण के आदेश दिये हैं। विगत 11 नवम्बर 2019 को अवैध शराब के परिवहन में जप्त की गई एक मोटर साईकिल टी.व्ही.एस.स्टार सिटी क्रमांक एमपी42-एमवी5756 के अधिहरण के आदेश दिये है। साथ ही आदेश के विरूद्ध अपील अवधि 30 दिवस व्यतीत होने के बाद उक्त वाहन को नीलाम करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी शाजापुर को आदेश दिया गया है।