माह के प्रथम कार्य दिवस पर वंदे मातरम एवं जन-गण-मन का गायन बेस्ट एम्प्लाय ऑफ द मंथ के लिए 11 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित.कलेक्टर ने कहा सभी शासकीय सेवक अपने कार्यों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करें

कलेक्टर-
शाजापुर, 01 जून 2022/ राज्य शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम कार्य दिवस आज 01 जून 2022 को शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय की उपस्थिति में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम् तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन गाया। इसके पूर्व कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधकारी श्री एचआर सुमन, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया, लोकसेवा प्रबंधक श्री आशय श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक श्री रमेशचन्द्र मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

11 शासकीय सेवक हुए पुरस्कृत

कार्यो की समीक्षा के आधार पर माह अप्रैल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवक जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती सुषमा भदौरिया को सीएम हेल्पलाइन, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन सहित अन्य कार्यों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह राठौर, वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक श्री दिलीप सिंह राजपूत, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री राजमल सूर्यवंशी, उपस्वास्थ्य केन्द्र भैंसरोद के कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर डॉ. अजय गोठी व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती सीमा राजोरिया, टेक्निकल सपोर्ट एक्जीक्यूटिव पीओएस मशीन श्री आरीफ मंसूरी, जिला योजना कार्यालय की सहायक ग्रेड-3 श्रीमती जहांआरा अली, कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 श्री राकेश पंवार, श्री जितेन्द्र पुष्पद एवं श्री सोनम चौरसिया को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने पुरस्कृत किये गये सभी शासकीय सेवकों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने कार्यों में सतत् गति बनाए रखें। साथ ही पुरस्कृत नहीं होने वाले कर्मचारियों से भी कहा कि वे अपने कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करें, ताकि अगली बार वे भी पुरस्कृत हो सकें। कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय विभाग जनता के कार्यों के लिए ही बने हैं। अत: सभी शासकीय सेवक जनता के कार्यों को बेहतर तरीके से निष्पादित करें। कलेक्टर ने कहा कि परिसर में लगने वाले विभिन्न कार्यालय आईएसओ के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवक कार्यों को बेहतर तरीके से निष्पादित करें। कार्यालय में आने वाले किसी भी व्यक्ति को उसके काम के लिए 30 मिनट से अधिक रूकना नहीं पड़े ऐसी व्यवस्था बनाएं। कार्यालय में तत्कालीन समय में मौजूद रहने वाले अधिकारी आने वाले व्यक्ति से उसके काम के बारे में जानकारी लें और उसे सही मार्गदर्शन दें। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय सेवक केवल कार्यालयीन कार्य ही नहीं करें, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान दें। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में चीलर नदी सफाई अभियान चलाया जा रहा है। एक दिन कार्यालय के सभी शासकीय सेवक श्रमदान कर सफाई अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

कलेक्टर ने कार्यालय अधीक्षक से कहा कि कलेक्टर कार्यालय में आने वाले सभी पत्रों को संबंधित विभागों को जस का तस नहीं भेजें, बल्कि विभागों से पत्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। कार्यालय में सभी विभागों के कार्यों के लिए अधिनस्थ कर्मचारियों को पाबंद करें। अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय ने कहा कि सभी शासकीय सेवक सप्ताह के पॉच दिन अपने कार्यों में बेहतर से बेहतर परिणाम देने का प्रयास करें। कार्य संपादित करने के लिए माहवार कैलेंडर बना लें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |