मुख्यमंत्री श्री चौहान 10 जून को जबलपुर में लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में राशि अंतरित करेंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन से पात्र हितग्राही के परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। साथ ही व्यापक स्तर पर योजना लागू होने से ग्राम और शहरों की अर्थ-व्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव होंगे। पूर्व में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं की इम्पेक्ट स्टडी से भी यह तथ्य सामने आया है। इस नाते अर्थ-शास्त्रियों, योजना और नीति-निर्माण से जुड़े विशेषज्ञों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अध्ययन का विषय बनेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज योजना में हुए पंजीयन और आगामी 10 दिवस की गतिविधियों के संबंध में समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में बैठक कर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना में प्राप्त आवेदन-पत्रों और संबंधित आगामी कार्यक्रमों के बारे में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। बताया गया कि शहरी क्षेत्र के वार्डों में भी जन-प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बहनों को स्वीकृति-पत्र प्रदान किए जाने की रूपरेखा बनाई गई है। ग्रामों में 8 जून को लाड़ली बहना ग्राम सभाएँ होंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मंत्री, सांसद और विधायक विभिन्न स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। एक से 7 जून की अवधि में पात्र बहनों को स्वीकृति- पत्र प्रदान किए जाएंगे। ग्रामों में भजन, मंगल-गीत और लाड़ली बहना गीतों की प्रस्तुति भी होगी। कुछ जिलों में योजना पर केन्द्रित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों के मंचन की भी योजना बनाई गई है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि इन गतिविधियों को उत्सव के रूप में किया जाये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 10 जून को जबलपुर में राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। योजना की पात्र हितग्राही बहनों के खातों में एक हजार रूपए की राशि अंतरित करते हुए उन्हें संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान विभिन्न जिलों में एक से 9 जून की अवधि में प्रतीकस्वरूप बहनों को स्वीकृति-पत्र प्रदान करने के लिए भ्रमण भी करेंगे।

योजना में एक करोड़ 25 लाख से अधिक पंजीयन किए जा चुके हैं। पात्र बहनों को योजना का लाभ दिलाने के लिए बैंक के स्तर पर डी.बी.टी. संबंधी कार्यवाही भी की गई है। तकनीकी कारणों से जहाँ इस कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं किया जा सका है, वहाँ तेजी से कार्य हो रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |