शासकीय उचित मूल्य दुकान, दिल्लोद के विक्रेता व मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन शुजालपुर के गोदाम प्रभारी तथा अन्य के विरूद्ध एफ.आई.आर

शाजापुर
—–
शासकीय उचित मूल्य की दुकान दिल्लोद के विक्रेता द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न को अवैध रूप से वाहन में रखकर भेजने तथा दुकान में खाद्यान्न सामग्री कम पाए जाने के कारण आपूर्ति विभाग द्वारा विक्रेता कमल किशोर पिता श्री देवनारायण एवं वाहन से खाद्यान्न सामग्री ले जाने वाले वाहन चालक शाहरूक खॉ पिता रईस खॉ एवं सहायक शहजाद खॉ पिता शब्बीर खॉ निवासी शाजापुर के विरूद्ध पुलिस थाना लालघाटी शाजापुर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इसी तरह ग्राम बेरछादातार के ग्रामवासियों द्वारा ट्रक जो कि उचित मूल्य दुकान रोसला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सामग्री खाली करके आ रहा था, को रोका गया। इस ट्रक में 33 कट्टी गेहूं और 02 कट्टी चॉवल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का रखा हुआ था। उक्त सामग्री के ट्रक ड्रायवर नवाब खॉ पिता अजीज खॉ के पास बिल नहीं थे। आपूर्ति विभाग के दल द्वारा सामग्री को जप्त कर ट्रक ड्रायवर नवाब खॉ पिता अजीज खॉ, इण्डियन ट्रांसपोर्ट कापरेटिव सोसायटी के संचालक ईशाद कुरैशी और मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई के गोदाम प्रभारी विपिन जाटव के विरूद्ध पुलिस थाना कालापीपल में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |     Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |