शाजापुर, कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला तम्बाकु नियंत्रण समिति श्री किशोर कन्याल के द्वारा सभी आमजनों से तम्बाकु एवं उसके उत्पाद सेवन नहीं करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही कलेक्टर श्री कन्याल ने जिले के समस्त शासकीय कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने कार्यालय परिसर को तम्बाकु मुक्त परिसर बनाये और यदि कोई शासकीय सेवक तम्बाकू सेवन करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कोटपा 2003 अधिनियम की धारा अनुसार अधिकतम 200 रूपये तक की जुर्माने की कार्यवाही की जाकर राज्य स्तरीय स्टेट हेल्थ सोसायटी (COTPA) का खाता क्रमांक 39061833761, IFSC Code SBIN0007242 भारतीय स्टेट बैंक शाखा विध्यांचल भवन भोपाल खाता में जमा कराएं।