मुख्यमंत्री हैल्पलाइन की शिकायतों का शतप्रतिशत निराकरण करें- कलेक्टर श्री कन्याल

शाजापुर

मुख्यमंत्री हैल्पलाइन के तहत 15 अप्रैल 2023 तक प्राप्त हुई शिकायतों का शतप्रतिशत निराकरण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के अंतर्गत जनसेवा पोर्टल पर निराकरण से शेष रही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त हुई शिकायतों में बजट से संबंधित, नीतिगत निर्णय से लंबित, सिविल अथवा उच्च न्यायालयों में लंबित प्रकरणों तथा योजना में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने जैसी शिकायतों को छोड़कर शेष सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करें। शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

कलेक्टर ने जेल में बंद कैदियों के आधार कार्ड बनाने के संबंध में जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि वे जिन कैदियों के आधार कार्ड नहीं बने हैं उनके घरों में सिपाही भेजकर आधार बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज मंगवाएं। उन्होंने जेल अधीक्षक से कहा कि केदियों से काम कराने के लिए बहुत सारे अवसर हैं, इससे कैदियों को आर्थिक मदद मिलेगी। “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” के संबंध में कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना है, सभी अधिकारी योजना के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने कहा कि शाजापुर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित इकाईयों से जानकारी एकत्रित करें कि उनके यहां कितने लोगों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा सकता है। शाजापुर जिले के लिए 2000 युवकों-युवतियों को “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” में प्रशिक्षण देने का लक्ष्य भी कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को दिया। जिले में जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, भोपाल द्वारा शाजापुर में 03 से 05 जून 2023 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय समारोह के संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में कराया जायेगा। कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी अधिकारियों को भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री कन्याल ने 03 जून को चीलर नदी सफाई महाअभियान के संबंध में सभी अधिकारियों से कहा कि वे यथाशक्ति सहयोग दें।
#TL #collectorshajapur #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |