नारी सम्मान के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही कांग्रेस 10 जून से लाडली बहनाओ के खाते में हर माह 1 हजार भेजेगी शिवराज सरकार लाडली बहना योजना को लेकर महिला मोर्चे ने की पत्रकार वार्ता

शाजापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और हमारे लाडले भैया श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना बहनों के मान, सम्मान और उनके स्वाभिमान की रक्षा के साथ उन्हें आर्थिक तौर पर सशक्त करने का ऐतिहासिक संवेदनशील निर्णय लिया है, वही कांग्रेस नारी सम्मान के नाम पर महिलाओं को गुमराह करने का काम रही है।

उक्त बात रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा महिला मोर्चा जिला शाजापुर द्वारा जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम लाडली बहना योजना की प्रदेश प्रभारी श्रीमती बबीता परमार ने कही। पत्रकारवार्ता में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती केतल पटेल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी विशेष रूप से उपस्तिथ रहे।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीमती परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश में लाडली बहनाओ को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए जो ऐतिहासिक संवेदनशील निर्णय मध्य प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री ने लिया है। निश्चित उसके प्रति मुख्यमंत्री जी के साथ पूरी मध्य प्रदेश की सरकार धन्यवाद की पात्र है। मध्य प्रदेश में शुरू की गई लाडली बहना योजना में प्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाडली बहनों ने अपना पंजीयन कराया है। इसमें से सभी पात्र बहनों को 10 जून 2023 से उनके खातों में 1000 की राशि वन क्लिक के माध्यम से पहुंचना शुरू हो जाएगी। मध्य प्रदेश में महिलाओं के मान सम्मान के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा निर्णय कुछ दिनों पूर्व लिया और प्रदेश के सभी शराब अहाते बंद किए गए । यह बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय मध्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, मान और सम्मान के लिए सरकार ने मूर्त रूप दिया है । लाडली बहना योजना में तहत 23 से 60 वर्ष तक की सभी लाडली बहनों के खातों में जून माह की 10 तारीख से हर माह ₹1000 पहुंचना शुरू हो जायेंगे। इस योजना में विवाहिता महिलाओं के साथ कल्याणी, तलाकशुदा, परित्यक्ता बहनों को भी शामिल किया है, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लाडली बहनों के खाते में जब प्रतिमाह 1000 की राशि पहुंचेगी तो वे अपने परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में खर्च करेगी । हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर पल हर क्षण प्रतिबंध है । इसके लिए वर्ष 2023-24 के बजट में हमारी सरकार ने ₹1 लाख 26 हजार 976 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है । लाडली बहना योजना के लिए बजट में आठ हजार करोड़ का प्रावधान किया है । इस योजना के पूर्व हमारी सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की जो आज पूरे देश में चर्चा का विषय बनी है । लाडली लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की लाडली लक्ष्मी लाभान्वित हो रही है । एक समय था जब परिवार में बेटी का जन्म होता था तो उसे अभिशाप माना जाता था । मध्य प्रदेश की सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना शुरू कर इस अभिशाप को वरदान में बदला है । आज जब किसी भी घर मे बेटी का जन्म होता है तो परिवार में खुशियां मनाई जाती है। आज मध्यप्रदेश में बेटीया, लाडली बहनाए शिक्षा,स्वास्थ्य, सुरक्षा, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, व्यवसाय,खेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं ओर सफलता के झंडे गाड़ रही है। मप्र में उनके साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होता है । यही कारण है कि आज हमारी बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में नौकरियों के क्षेत्र में,खेल के मैदान में,लाडली बहनाए विभिन्न सामाजिक,राजनीतिक, व्यवसाय आदि के क्षेत्रों में अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही है । लाडली बेटियों बहनाओ के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कई योजना शुरू कर उनके मान सम्मान उनकी सुरक्षा का जिम्मा अपने ऊपर लिया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्व सहायता समूह का गठन किया गया प्रदेश में अभी तक इन गठित समूहों की संख्या 46 लाख है सरकार ने इन्हें बढ़ाकर 65 लाख तक ले जाने का लक्ष्य तय किया है । स्व सहायता समूह की आय ₹10000 प्रति माह करने का लक्ष्य तय किया है । महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2018 के चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने महिलाओं से वादा किया था कि सरकार में आएंगे तो गैस सिलेंडर की कीमत ₹100 कम करेंगे लेकिन सत्ता में आने के बाद भूल गए । आज एक बार फिर झूठे कांग्रेसी नारी सम्मान को लेकर दस्तावेज लेकर घर-घर महिलाओं के पास पहुंच रहे हैं तथा वादा कर रहे हैं कि वे सत्ता में आए तो गैस सिलेंडर ₹500 में देंगे तथा नारी सम्मान योजना के तहत प्रति माह महिलाओं को 15 सो रुपए की राशि उनके खातों में पहुंचाई जाएगी इस कांग्रेस के झूट को लेकर श्रीमती पटेल ने कांग्रेसीयो से प्रश्न किया है कि राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ सहित कुछ अन्य प्रदेशों में आप की पार्टी की एवं सहयोगीयो की सरकार है जब वहां पर 5 साल से सरकार आपकी पार्टी की चल रही है तब वह महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर तथा हर माह वहां की महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह सम्मान निधि क्यों नहीं दी जा रही है,उक्त योजना वह क्यो शुरू नही की ? क्योकि यह सब एक छलावा है,उन्हें केवल झूठ के सहारे वोट लेना है। लेकिन मप्र का मतदाता,महिलाएं पढ़ी लिखी है,वो सब समझती है,अब कोई इनके झूठ में, झांसे मे प्रदेश की जनता और ना ही प्रदेश की महिलाएं आने वाली है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आने के लिए तड़प रही हैं। नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सत्ता में आने के बाद प्रतिमाह 15 सो रुपए देने की बात कह रही है और उसको लेकर गांव गांव गली-गली जाकर महिलाओं से फार्म भरे जा रहै है तथा फार्म भरने के नाम पर उनसे उनके गोपनीय दस्तावेज मांगे जा रहै है। उन्होंने समस्त महिला को आगाह किया कि वे इन कांग्रेसियों के झूठ के झांसे में ना आये तथा अपना कोई भी गोपनीय दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, अपना मोबाइल का नंबर, सिम कार्ड या अन्य कोई भी दस्तावेज ना दें क्योंकि यह दस्तावेज सार्वजनिक होने के बाद कभी भी सायबर फ्राड की संभावनाएं बढ़ जाती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |