नगरपरिषद मक्सी के वार्डो का आरक्षण 29 जुलाई 2020 को की गई आरक्षण कार्यवाही के अनुसार रहेगा

—-मक्सी–
नगरीय निकायो के आम निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत नगरपरिषद मक्सी के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही 25 मई 2022 को की गई थी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देश के अनुसार “जिन निकायों में राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की अनुशंसा अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित संख्या में कोई परिवर्तन नही होना है, उन निकायों के संबंध में पूर्व में की गई कार्यवाही ही मान्य होगी।” इसे देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन द्वारा उपरोक्त कण्डिका अनुसार जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की उपस्थिति में पुर्नविचार उपरांत नगरपरिषद मक्सी में पूर्व आरक्षण राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की अनुशंसा अनुरूप होने से 25 मई 2022 को की गई आरक्षण की कार्यवाही को निष्प्रभावी करते हुए 29 जुलाई 2020 को किया गया आरक्षण ही यथावत रखा गया है।

नगरपरिषद मक्सी के 15 वार्डो के नाम एवं आरक्षण का विवरण 29 जुलाई 2020 को की गई आरक्षण कार्यवाही के अनुसार रहेगा। जिसके अनुसार संजय गाँधी वार्ड- अनारक्षित महिला, शास्त्री वार्ड- अनारक्षित महिला, महाराणा प्रताप वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, सुभाष वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग, इन्दिरा गाँधी वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग, पार्श्वनाथ वार्ड- अनुसूचित जाति, अम्बेडकर वार्ड- अनुसूचित जाति महिला, खेड़ापति हनुमान वार्ड- अनारक्षित, जवाहर वार्ड- अनारक्षित, महात्मा गाँधी वार्ड- अनारक्षित, तिलक वार्ड- अनारक्षित महिला, शिव मंदिर वार्ड- अनारक्षित महिला, लक्ष्मीबाई वार्ड- अनुसूचित जाति महिला तथा भगतसिंह वार्ड- अनारक्षित के लिए रहेगा।
#MPLocalElections
#ShajapurLocalElections

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |