सी.एम. हेल्पलाईन एवं मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में शाजापुर जिला प्रथम आने पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी

#समाधान_ऑनलाईन में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिकायतकर्ताओं से की चर्चा
—-शाजापुर
—
आज सम्पन्न हुई समाधान ऑनलाईन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर उनकी शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने भोपाल, मंडला, उज्जैन, सिंगरोली, धार, सागर, सतना, छतरपुर, नर्मदापुरम एवं टीकमगढ़ के शिकायतकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शिकायतों के निराकरण में विलंब करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये। सी.एम. हेल्पलाईन में प्रदेश स्तर से जारी होने वाली रैंकिग में द्वितीय समूह में शाजापुर जिले के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर को बधाई दी।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण की जिलेवार समीक्षा कर सभी कलेक्टर्स को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण की प्रदेश स्तर से जारी होने वाली रैंकिग में शाजापुर जिले के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुनः मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर को बधाई दी।

समाधान एवं मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान ऑनलाईन समीक्षा बैठक में शाजापुर में एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष टैगोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया, ई गवर्नेश मैनेजर श्री बिरम सिंह सोंधिया, लोक सेवा प्रबंधक श्री आशय श्रीवास्तव एवं श्रमपदाधिकारी श्री आरजी रजक भी उपस्थित थे।
#collectorshajapur #JansamparkMP #shajapur #MP
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |