मक्सी,,क्षेत्रीय दौरे के अंतर्गत सोनकच्छ विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ग्राम खरेली के जागेश्वर महादेव मन्दिर में चल रहे महा रूद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं चार दशक बाद आयोजित महारुद्र यज्ञ का साक्षी बनने। कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक वर्मा ने अपना तकरीबन 1 से 2 घण्टे का लंबा समय कार्यक्रम में दिया एवं कथा श्रवण कर लाभ उठाया एवं शिव पुराण के साथ हनुमानजी की आरती में सम्मिलित हुए। विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने अपनी ओर से ₹21000 की सहयोग राशि की भी घोषणा की। कार्यक्रम के अंतर्गत उपसरपंच जगपाल सिंह राठौड़, श्याम भंडारी सरपंच आलरी, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश मंडलोई, मुकुटधर वर्मा, विष्णुप्रसाद सुनानिया, मोहन पटेल, महिपाल सिंह सोलंकी, रविन्द्र गौड़, रायसिंह राठौड़, ओमकार सिंह सोलंकी, विनोद बरनासिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :