शाजापुर, 16 मई 2023/ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरके दुबे द्वारा शुजालपुर मण्डी प्रांगण स्थित शाखा प्रभारी प्रबंधक श्रीमती रूची बजाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
श्रीमती बजाज को मुख्यालय के आदेशों की अव्हेलना करने, शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन नही करने, शाखा के ऋण वितरण एवं वसूली कार्य में रूची नही लेने, मनमाने तरीके से अवकाश पर चले जाने, जैसे कृत्य गंभीर कदाचरण युक्त होकर दण्डनीय होने से तथा सेवा नियमों के विरूद्ध कार्यप्रणाली होने से तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।