Breking-नगरीय निकायों एवं पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक

मतदान केन्द्रों की व्यवस्था पूर्णत: सुरक्षित रखें- कलेक्टर श्री जैन

नगरीय निकायों एवं पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक

शाजापुर, 13 मई 2022/ नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के लिए मतदान केन्द्रों की व्यवस्था पूर्णत: सुरक्षित रखें। यह बात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने आज नगरीय निकायों एवं पंचायत निर्वाचन की तैयारियों तथा कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक में कही। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्रीमती शैली कनाश एवं शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, एसडीओपी श्रीमती दीपा डोडवे सहित सभी तहसीलदार, पुलिस निरीक्षक, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि सभी अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए तैयार रहें। मतदान केन्द्रों को पूर्णत: सुरक्षित बनाने के लिए अभी से कार्रवाई करें। ऐसे मतदान केन्द्र जो कि एक दम नजदीक है और कानून व्यवस्था की स्थिति की संभावना हो, की जानकारी तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलबध कराएं। कलेक्टर ने बताया कि नगरीय निकायों के निर्वाचन ईव्हीएम से तथा पंचायतों के निर्वाचन मतपत्रों के माध्यम से होंगे। सभी अधिकारी आदर्श आचरण संहिता का स्वयं पालन करें और अन्य से भी पालन करवाएं। नगरीय क्षेत्रों के निर्वाचन के लिए व्यय सीमा निर्धारित की गई है। अत: सभी रिटर्निंग अधिकारी व्यय पर नजर रखें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि वल्नरेबल और क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की जानकारी तैयार करें। साथ ही विगत निर्वाचन के दौरान जो लोग निर्वाचन अपराध में शामिल थे, उनके विरूद्ध बांडओवर की कार्रवाई प्रस्तावित करें। मतदान केन्द्रों के आसपास एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो, इसका पूरा ध्यान रखें। मतदान केन्द्रों के रूट चार्ट में एकरूपता रखें। गुंडे, शराब बेचने वालों आदि के विरूद्ध अभी से असरकारी कार्रवाई करें।

इस अवसर पर कानून व्यवस्था, मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं, नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति, स्ट्रांग रूम, सामग्री वितरण एवं मतगणना स्थल की तैयारियों, सूचना प्रोद्योगिकी, ईव्हीएम प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, सेन्स गतिविधियों आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। अपर कलेक्टर श्रीमती राय ने बताया कि परिसीमन के उपरांत जिला पंचायत के 13 वार्ड रहेंगे। 04 जनपद पंचायतों में शाजापुर में 25, मो. बड़ोदिया में 25, शुजालपुर में 23 एवं कालापीपल में 25 वार्ड रहेंगे। ग्राम पंचायतों के लिए 352 वार्ड, पंचायतों के 5404 वार्ड रहेंगे। पंचायत निर्वाचन के लिए कुल 1098 मतदान केन्द्र बनाए जायेंगे। इसी तरह नगरपालिका शाजापुर में 29 वार्ड, शुजालपुर में 25, नगरपरिषद मक्सी, अकोदिया, पोलायकलां एवं पानखेड़ी में 15-15 वार्ड रहेंगे। नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए शाजापुर में 67 एवं शुजालपुर में 56 मतदान केन्द्र बनाए जायेंगे। इसी तरह मक्सी में 19, अकोदिया में 15, पोलायकलां में 15 एवं पानखेड़ी में 16 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। वर्ष 2022 में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार नगरीय निकायों में कुल 136240 मतदाता है। इसी तरह वर्ष 2022 में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार पंचायतों में 567555 मतदाता हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |     गर्मी में होगा ‘पैसों का धमाका’! घर पर उगाएं कलिंदर और ककड़ी; खाने के मजे के साथ घर बैठे होगी तगड़ी कमाई, जानें आसान तरीका     |     Sidhi NH-39 Road Collapse: सीधी-रीवा मार्ग पर नेशनल हाईवे-39 धंसी, बड़ा गड्ढा होने से आवाजाही खतरनाक; बड़े हादसे का अलर्ट     |     Indore E-Rickshaw New Rules: इंदौर में ई-रिक्शा चलाने के नियम तय, बिना रजिस्ट्रेशन वाले 5000 रिक्शों पर लटकी तलवार; जल्द करें ये काम     |