शाजापुर- अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

शाजापुर
——
कालापीपल तहसील के ग्राम बहरावल स्थित तालाब से अवैध उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर आज शाम खनिज अधिकारी श्री आरिफ खां एवं खनिज निरीक्षक सुश्री कामना गौतम एवं अमले द्वारा उक्त ग्राम स्थित तालाब पर छापामार कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान मौके से एक जे.सी.बी. मशीन एवं खनिज से भरा एक ट्रेक्टर जप्त किया गया। इस दौरान एक ट्रेक्टर कच्चों रास्तों से भाग निकला। मौके पर ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि इसी तालाब से बहरावल में जो सडक बन रही है उसके ठेकेदार द्वारा भी कुछ समय पूर्व पोकलैंड मशीन से उत्खनन कार्य किया जा रहा था। जिस बाबत् प्रधानमंत्री सडक योजना के अधिकारियों से पूछा जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि सड़क का निर्माण भोपाल के ठेकेदार नवीन दुबे के द्वारा किया जा रहा है। जिस बाबत खनिज विभाग द्वारा उनसे ठेकेदार की सम्पूर्ण जानकारी ली गई है। कार्रवाई के दौरान खनिज निरीक्षक सुश्री गौतम द्वारा अवैध उत्खनन क्षेत्र की माप की गई तथा जप्त जे.सी.बी. एवं ट्रेक्टर को थाना कालापीपल की अभिरक्षा में खडा किया गया। इसी के साथ शुजालपुर में डम्फर क्रमांक MP42G0729 के द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन किये जाने पर उसे भी थाना शुजालपुर में खड़ा किया गया। खनिज अधिकारी ने बताया कि प्रकरण तैयार कर दण्डात्मक कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।
#JansamparkMP #jansamparkshajapur #MPNews #news #shajapur #MP CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |