CM शिवराज ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, कहा – शंकराचार्य के अद्वैतवाद के सिद्धांत में है दुनिया की हर समस्या का समाधान

खंडवा : दुनिया में जितनी भी समस्याएं है, उनका समाधान अगर कहीं है तो आदिगुरु शंकराचार्य के अद्वैतवाद के सिद्धांत में। यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओंकारेश्वर में कही। उन्होंने कहा कि दुनिया को शाश्वत शांति का संदेश ओंकारेश्वर से देने के लिए यहां शंकराचार्य प्रकल्प अंतर्गत उनकी प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। बता दें कि यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ड्रीम प्रोजेक्ट स्टैचू ऑफ वननेस का काम तेजी से चल रहा है। जिसकी समीक्षा करने के लिए वह यहां पहुंचे थे। उन्होंने यहां ओंकारेश्वर देख वाटर में बन रहे सोलर प्लांट का भी निरीक्षण किया। ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फिट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है जिसे स्टैचू आफ वननेस का नाम दिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर बांध के बैक वाटर में बन रहे  सोलर पावर प्लांट का भी निरीक्षण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर में संतों के साथ भी चर्चा की और आदि गुरु शंकराचार्य की फोटो पर माल्यार्पण किया।

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ओंकारेश्वर में न केवल आदि गुरु शंकराचार्य का स्मारक बनाया जाएगा बल्कि दुनिया को एकजुट करने के लिए उनके जीवन दर्शन और अद्वैत वेदांत के सिद्धांतों के लिए शिक्षा केंद्र और अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे ओंकारेश्वर क्षेत्र में वन विहार और लेजर के माध्यम से भारतीय धर्म संस्कृति और शिक्षा को दर्शाने वाले चित्रण प्रस्तुत किए जाएंगे जो कि नौका विहार से लोगों को आनंदित करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निर्माण कार्य में लगे हुए अधिकारियों से चर्चा कर बारीकी के साथ चीजों को समझा और निर्धारित समय तक निर्माण कार्य संपन्न कराने की बात कही। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी साथ में मौजूद रही। सीएम शिवराज  ने यह एनवीडीए के परिसर में पौधारोपण भी किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |