छतरपुर। जिले की राजनगर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ एक शादीशुदा आदमी ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी अपने ससुराल आया हुआ था और वहीं पड़ोस में खेल रही बच्ची को उसके घर के बाहर खेलते समय ही आइसक्रीम का लालच देकर आरोपी घर से कुछ दूर सुनसान पड़े सूखे स्टॉप डैम पर ले गया, जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया और बच्ची को बेहोश हालत में छोड़कर भाग गया।

बता दें कि बच्ची के साथ राजनगर थाना पुलिस की टीम भी मौजूद है। रात में जैसे ही बच्ची को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तत्काल छतरपुर पुलिस अधीक्षक समेत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की सही जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सुबह तक पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और उस पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी गई है। उधर बच्ची को पुलिस द्वारा खोज कर उसे पहले छतरपुर के जिला अस्पताल और फिर डॉक्टरों द्वार रेफर किए जाने पर ग्वालियर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।