राजनीति में अचानक कुछ नहीं होता : राकांपा की अहम बैठक से पहले बोले संजय राउत

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की अपने अगले अध्यक्ष का चयन करने के लिए आयोजित पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक से पहले शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति में कुछ भी आकस्मिक नहीं होता है। राकांपा नेताओं अजीत पवार, सुप्रिया सुले, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल सहित अन्य पदाधिकारियों की एक समिति की शुक्रवार को बैठक हो रही है, ताकि यह तय किया जा सके कि इस सप्ताह के शुरू में राकांपा प्रमुख शरद पवार के पद छोड़ने के फैसले के ऐलान के बाद पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा।

राउत ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट के हवाले से एक ट्वीट में कहा,राजनीति में संयोग से कुछ नहीं होता। अगर ऐसा होता है तो आप शर्त लगा सकते हैं कि इसकी उसी तरह योजना बनाई गई थी।” शरद पवार के राकांपा का अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले पर चर्चा के लिए पार्टी ने मुंबई में बैठक शुरू की है।

गौरतलब है कि शरद पवार (82) ने मंगलवार को मुंबई में अपनी आत्मकथा ‘लोक माझे सांगाति’ के अद्यतन संस्करण के विमोचन कार्यक्रम में राकांपा प्रमुख के पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। राज्यसभा सदस्य और विपक्ष के दिग्गज नेताओं में से एक पवार ने कहा था कि वह राकांपा प्रमुख का पद छोड़ रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन से संन्यास नहीं ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एमवीए गठबंधन में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राकांपा शामिल हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     असम के गुवाहाटी के पास बड़ा रेल हादसा, कोलकाता एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे— कई यात्री घायल     |