कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी पदीय कर्त्तव्यों एवं सौपे गये कार्यों का निर्वहन सक्रियता के साथ करें – कलेक्टर श्री कन्याल

शाजापुर, 28 अप्रैल 2023/ सभी कर्मचारी पदीय कर्त्तव्यों एवं सौंपे गये कार्यों का निर्वहन सक्रियता के साथ समय पर करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों की बैठक लेकर दिये।

कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी कर्मचारियों से कहा कि वे समय पर कार्यालय आएं। अपने कार्यों को लंबित नहीं रखें। फाईलों का निष्पादन अच्छे से अध्ययन के उपरांत समय पर करें। कार्यों में पारदर्शिता रखें। कार्यालय में आने वाले आवेदकों के आवेदनों का निराकरण समय पर करें। गरीबों एवं जरूरतमंदों को शासन की योजना से जितना जल्दी हो सके, त्वरित गति से सक्रियता के साथ लाभांवित करें। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद एवं गरीब शासन की योजना से लाभ प्राप्त करने में वंचित न रहे। किसी भी कार्य के निराकरण में सकरात्मक सोच रखें। अपने आसपास साफ-सफाई रखें। कार्यालय में गंदगी करने वाले या यहां-वहां गुटका-पाउच खाकर थूकने वालों पर 500 रूपये का फाईन करें।

कलेक्टर ने कहा कि जो कर्मचारी बेहतर कार्य करेगा, उसे एक महीने की पहली तारीख पर होने वाले कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |