स्वच्छता में शाजापुर की रैंकिंग बढ़ाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षण,कलेक्टर ने किया संबोधित, कंसल्टेंट ने भी प्लान बताया
शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की उपस्थिति में स्वच्छता सर्वेक्षण में शाजापुर नगरपालिका सहित अन्य नगरीय निकायों की रैंकिंग बढ़ाने के लिए आज इको प्रो-इन्वायरमेंटल सर्विसेस के कंसल्टेंट श्री असद वारसी एवं श्री विनय शर्मा ने नगरीय निकायों के सीएमओ एवं अन्य स्टॉफ को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर नगर पालिका शाजापुर अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ श्री महेन्द प्रताप सिंह किरार, सीएमओ मक्सी श्री अशफाक खान सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री कन्याल ने संबोधित करते हुए कहा कि शाजापुर जिले को स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे अंक अर्जित करना है, इसके लिए सुधार कार्य अभी से शुरू करें। उन्होंने कहा कि शाजापुर शहर छोटा है, यंहा सुधार कार्य बेहतर तरीके से हो सकते हैं। इस अवसर पर कचरा संग्रहण, कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया, वेस्ट बिल्डिंग मटेरियल कलेक्शन, प्लास्टिक डिस्पोजल, कचरा गाड़ियों की ट्रेकिंग के लिए जीपीएस सिस्टम लगाना, सीवेज कनेक्शन शुरू करना, सेप्टिक टेंक से अपशिष्ट निकालना, अस्पतालों के गारबेज के विनष्टीकरण के साथ नगर के सौन्दर्यीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।
शाजापुर को नंम्बर-वन बनाने हेतु इको प्रो इन्वायरमेंटल सर्विस से कन्सलटेंट श्री असद वारसी एवं कन्सलटेंट श्री विनय शर्मा द्वारा इंदौर और भोपाल में किये जा रहे कार्यो के अनुभव साझा किये एवं किन किन कामो पर जोर देना है उसके बारे में बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि शाजापुर को जन भागीदारी से नंम्बर वन बनाया जा सकता है। जनभागीदारी में स्कूल के बच्चो को जोड़ना होगा और 3R एक्टिविटी पर काम करना होगा।
#SwachhBharat #swachhshajapur #collectorshajapur #cleancity #shajapur