चीता ‘उदय’ की मौत के मामले में किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं: सूत्र

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीता ‘उदय’ की हाल में हुई मौत के मामले में किसी तरह की कोई गड़बड़ी की आशंका नहीं है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि चीते की मौत ‘ एक्यूट कार्डियो पल्मनेरी फेलियर’ (ह्नदय व फेफड़ों के काम नहीं करने) की वजह से हुई है।

सूत्रों में से एक ने बताया कि चीता के फेफड़ों और दिल पर बीमारी से संबंधित धब्बे मिले हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें आशंका है कि एक हिरण का शिकार करने के बाद चीता काफी थक गया जो ‘कार्डियो पल्मनेरी फेलियर’ की वजहों में से एक है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में रविवार को दूसरे चीते छह वर्षीय ‘उदय’ की मौत हो गई थी।

इससे पहले 27 मार्च को करीब साढ़े चार वर्षीय मादा चीता ‘शाशा’ की गुर्दे संबंधी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। इसके बाद राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की संख्या 18 रह गई है। सूत्रों ने कहा कि चीता ‘उदय’ के पोस्टमार्टम के दौरान कुछ भी गड़बड़ी नहीं पाई गई है।

सूत्रों ने कहा कि केएनपी में कड़ी निगरानी की जा रही है। रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि दैनिक निगरानी दल को चीता ‘उदय सिर झुकाए सुस्त अवस्था में बैठा मिला।” विज्ञप्ति के अनुसार चीते के करीब जाने पर वह उठकर लड़खड़ाकर एवं गर्दन झुकाकर चलने लगा। इसमें कहा गया है कि इसके बाद वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा तत्काल मौके पर जाकर उसका निरीक्षण किया और वह प्रथम दृष्ट्या बीमार प्रतीत हुआ।

विज्ञप्ति के अनुसार, उचित प्रक्रिया के बाद वन्यजीव पशु चिकित्सकों की सलाह पर इस चीते को बेहोश करके मौके पर ही उपचार दिया गया। विज्ञप्ति के अनुसार, चीते के स्वास्थ्य को देखते हुए उसे पृथक-वास वार्ड में आगे के उपचार एवं सतत निगरानी के लिए रखा गया और उपचार के दौरान इसकी मृत्य हो गई। इस साल 18 फरवरी को सात नर और पांच मादाओं सहित 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से केएनपी में लाया गया था। इन चीतों में ‘उदय’ नाम का चीता भी शामिल था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |