The Kerala Story: लव जिहाद में फंसाकर बनाया ISIS आतंकी…रूह कंपा देगी 32 हजार लड़कियों की दर्दनाक कहानी
बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की आने वाली फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘द केरल स्टोरी’ में अदा शर्मा लीड रोल में हैं, जो हिंदू परिवार की शालिनी उन्नीकृष्णन का रोल प्ले कर रही हैं। जिनके बाद में फातिमा बनने के सफर को दिखाया गया है।
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि शालिनी उन्नीकृष्णनन एक नर्स बनकर लोगों की सेवा करना चाहती थी। लेकिन अब वो फातिमा बा और एक ISIS टेरर बन गई है, जो अफगानिस्तान जेल में बंद है। उसकी तरह ही 32000 लड़कियां इसकी शिकार हुई हैं। सभी को किडनैप कर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया है। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और प्रोड्यूस विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आतंकवाद की आग में झोंकी गईं लड़कियां
शालिनी उन्नीकृष्णन के फातिमा बनने का दर्दनाक सफर दिखाया गया है और इसके जरिए राज्य के ISIS कनेक्शन का पर्दाफाश करने की एक शानदार कोशिश की गई है। शालिनी को फातिमा बनाया गया, उसका निकाह कराया और फिर इसके बाद झोंक दिया आतंकवाद की आग में। यह सिर्फ शालिनी की कहानी नहीं है, बल्कि केरल राज्य की हजारों लड़कियों की कहानी है।
ट्रेलर में 2006 से लेकर 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे वी एस अचुतानंदन के एक कथित बयान का भी हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया कि अगले 20 वर्षों में केरल इस्लामिक स्टेट बन जाएगा। धर्मांतरण सिर्फ हिंदू लड़कियों का ही नहीं, बल्कि ईसाई लड़कियों का भी कराया गया और अंजाम सभी का एक हुआ।