टोंककला की बड़ी खबर “अब वाहन वालो को हाइवे पर नही रहेगा जान का खतरा” बड़ी कार्यवाही हुई

शाजापुर मक्सी से देवास की ओर जाते समय टोंक कला नेशनल हाईवे 52 पर आता है टोंक कला से टोंक खुर्द देवली चौबारा इकलेरा भवरासा आदि एरिया में जाने के लिए वाहन चालकों को टोंक कला से नेशनल हाइवे पर रांग साइज होकर ब्रिज के नीचे से रास्ता पार करके जाना पड़ रहा था क्योंकि सीधे रोड अर्थात मक्सी से देवास की ओर वाली साइड में सर्विस रोड पर अतिक्रमण होने के कारण रोड बंद थी और लोगों को सीधे हाथ(रांग साइड) की ओर से जान जोखिम में डालकर जाना पड़ रहा था लेकिन अब इस समस्या का लगभग समाधान हो जाएगा क्योंकि बुधवार को यहां का अतिक्रमण पुलिस और प्रशासन की सामूहिक टीम ने हटा दिया।

नेशनल हाइवे-52 पर टोंककलां में बुधवार को प्रशासन ने फोरलेन के सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाया। एक शौचालय और तीन-चार मकान जेसीबी से ढहा दिए गए इनमें से कुछ में लोग रह रहे थे, बाकी खाली पड़े थे। कलेक्टर के निर्देश पर हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुबह करीब 9.30 बजे शुरू हुई, जो शाम करीब 4 बजे तक चलती रही। एनएचएआई की टीम ने अतिक्रमण के स्थान चिन्हित किए थे। मक्सी से देवास की ओर आने वाली सर्विस रोड पर तीन अतिक्रमण हटाए गए। इसी तरह देवास की और से मक्सी की

और जाने वाली सर्विस रोड पर करीब दो अतिक्रमण हटाए गए। उल्लेखनीय है कि फोरलेन निर्माण के बाद भी सर्विस रोड के यह अतिक्रमण नहीं हटाए गए थे। इसके पीछे मुआवजा कम मिलना बताया जा रहा है। अतिक्रमण नहीं हटने से सर्विस रोड का काम अधूरा था और मक्सी तरफ से dewas आने वाली सर्विस रोड बंद थी।

कार्रवाई के दौरान सोनकच्छ एसडीएम संदीप शिवा, एसडीओपी पीएन गोयल, नायब तहसीलदार पूजा चौहान, चिड़ावद टप्पा नायब तहसीलदार योगेंद्रसिंह राठौड़, टोंकखुर्द टीआई उमरावसिंह, पीपलरावां टीआई, भौंरासा टीआई , टोंककला चौकी के ASI जावेद खान।सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |