शहज़ाद खान ।
शाजापुर कलेक्टरेट के विवेकानंद हाल में अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर और हाल ही में जिला शहरी अभिकरण कार्यालय के नव नियुक्त नोडल अधिकारी नरेंद्र नाथ पांडे ने जिले की नगरी निकाय जिनमें नगर पालिका परिषद शाजापुर, नगर पालिका परिषद शुजालपुर, नगर परिषद मक्सी, नगर परिषद अकोदिया, नगर परिषद कालापीपल, और नगर परिषद पोलायकलां के मुख्य नगरपालिका अधिकारी वहां के फील्ड में काम करने वाले कर्मचारी और इन सभी नगरीय निकाय में काम करने वाले एनजीओ के पदाधिकारियों की बैठक ली।
मालवा अभी तक से चर्चा करते हुए एसडीएम नरेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन ओर मार्गदर्शन में शहरी अभिकरण विभाग के अंतर्गत जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर काम करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें सभी नगरीय निकाय के अधिकारी कर्मचारी और वहां के एनजीओ के सदस्य बैठक में मौजूद रहे।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की टीम निकट भविष्य में शाजापुर जिले के भ्रमण पर रहेगी इसके अंतर्गत नगरी निकाय के द्वारा क्या तैयारियां की गई है । किस तरह से साफ सफाई और स्वच्छता नगरीय निकाय में देखने को मिलेगी को लेकर चर्चा की गई प्रधानमंत्री आवास योजना की क्या स्थिति है । प्रधानमंत्री स्व निधि योजना की क्या स्थिति है । गर्मी के दिनों में पेयजल की क्या व्यवस्था रहेगी के बारे में चर्चा की गई । मुख्यमंत्री जी की गत दिनों हुई वीसी में स्वच्छता को लेकर दिये गए तीन बिंदु, जिनमे पहला स्वच्छता को लेकर व्यवहार परिवर्तन, दूसरा संस्थागत स्वच्छता अभियान और तीसरा स्वच्छता को लेकर जनभागीदारी पर भी विचार विमर्श कर इन बिंदुओं पर कैसा काम करना है। को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं ।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह मक्सी नगर परिषद सीएमओ खान । शाजापुर से उपयंत्री सुरेंद्र सोजतिया मक्सी से सतीश राजोरिया एनजीओ के शुभम वर्मा सहित सभी नगरीय निकाय के अधिकारी कर्मचारी और एनजीओ के सदस्य मौजूद रहे ।
बेठक संबोधित करते हुए sdm ने NGO के सदस्यों से कहा कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें । अपने एक व्यक्ति को रोजाना कचरा गाड़ी के साथ भेजें ताकि वह लोगों से संवाद कर फिड बेक ले। शाजापुर में 13 गाड़ियां कचरा उठा रही थी अब 19 हो गई है जिनमें 4 नई और 2 पुरानी गाड़ी सुधरवाया। 19 गाड़ियां करेगी