हत्या करने वाले आरोपीगण को आजीवन कारावास,जिला शाजापुर का मामला

शाजापुर। न्यायालय श्रीमान चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपीगण संजय उर्फ सुदर्शन पिता लीलाराम बामनिया उम्र 34 वर्ष निवासी लालबहादुर शास्त्री मार्ग उज्जैन एवं ममता पति कैलाश सूर्यवंशी निवासी जाटपुरा अकोदिया मण्डी को धारा 302 भादवि मे आजीवन कारावास एवं २०००-२००० रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, श्री संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार फरियादिया अंजली दिनांक 03/05/2022 को दिन के दोपहर करीब 2:30 बजे उसकी भाभी रीना सुर्यवंशी के यहां मिलने गई थी। उस समय घर पर उसका छोटा भाई वरूण तथा संजय उज्जैन वाला था। उसके पिता सुबह फल फ्रूट का ठेला लगाने बाजार चले गये थे, और मॉ ममता सुर्यवंशी मजदूरी करने बाहर गयी थी। जब वह शाम करीबन 5 बजे वापस अपने घर आयी तो उसने देखा कि घर के दरवाजा की कुण्डी बाहर से लगी थी। दरवाजा खोलकर अन्दर गई तो उसने देखा की उसका छोटा भाई वरूण ओंदा पडा हुआ है, हिलाकर देखा तो वह बोल नही रहा था । वह डर गई और दोडकर रीना भाभी के घर गई। जहां रीना और धर्मेन्द्र को बताया, फिर उनको साथ लेकर घर आई । उसके भाई वरूण के गले, चेहरे पर चोंट के निशान थे, मुंह से झांग व नाक से खून निकल रहा था। उसे शंका है, कि उसके भाई वरूण की हत्या संजय वामनीया उज्जैन वाले ने की है । थाना अकोदिया पर अपराध पंजीबद्व किया गया । बाद अनुसंधान आरोपीगण संजय बामनिया और मृतक की मॉ ममता बाई के विरूद्व सक्षम न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया ।
अभिलेख पर आई साक्ष्य एवं अभियोजन के तर्को से सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपीगण को दोषसिद्व किया गया ।
उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी संजय मोरे अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर द्वारा माननीय उपसंचालक ‘’अभियोजन’’ महोदय शाजापुर सुश्री प्रेमलता सोलंकी जी के मार्गदर्शन में की गई ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |