‘हमारा देश अब पूरी दुनिया को बदल सकता है…’, BJP के केरल मिशन पर PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि युवा शक्ति भारत की विकास यात्रा को आगे ले जाने वाली ताकत है क्योंकि युवाओं ने देश को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोदी ने कहा कि एक जमाने में भारत ‘फ्रेजाइल फाइव’ (पांच कमजोर) देशों में से एक था। उन्होंने यहां ‘युवम 2023′ सम्मेलन में कहा, “आज हालांकि भारत को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में जाना जाता है। यह युवाओं की वजह से है और इसलिए मुझे अपने देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है। मुझे उन पर विश्वास है।”

यह उल्लेख करते हुए कि हर कोई अब कह रहा है कि 21वीं सदी भारत की सदी है और देश के पास युवा शक्ति का खजाना है, मोदी ने कहा कि भाजपा और देश के युवाओं की सोच समान है। उन्होंने कहा, “हम सुधार लेकर आए और युवा नतीजे लेकर।” विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें जहां “भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती थीं”, वहीं भाजपा सरकार युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर समाज बनाना है।”

मोदी ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार युवाओं के हितों को दिमाग में रखकर काम कर रही है। इसका एक उदाहरण देते हुए, उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल पद के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा मलयालम सहित 13 और भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने के केंद्र सरकार के हालिया फैसले का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “पहले लोग सोचते थे कि भारत में कुछ नहीं बदलेगा, लेकिन आज हमारा देश पूरी दुनिया को बदल सकता है।” मोदी ने कहा, “आज का आत्मनिर्भर भारत डिजिटल भारत के बारे में बात करता है।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |