आज भक्ति कम दिखावा ज्यादा है – पं. बृजकिशोरजी नागर – श्रीमदभागवत कथा के दौरान नागर ब्राह्मण समाज ने किया पं. बृजकिशोरजी नागर का सम्मान
शाजापुर। नगर के धोबी चैराहा पर श्रीकृष्ण काॅलोनी में मालव रत्न पं. बृजकिशोर जी नागर के मुखारविंद से सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन चल रहा है। कथा के दौरान मंगलवार की रात्रि को नागर ब्राह्मण समाज शाजापुर के अध्यक्ष अनील नागर, युवा अध्यक्ष दिलीप नागर, संजय नागर, अनील नागर जय मातादी, हरिनारायण नागर, श्रीवल्लभ नागर, दिलीप नागर, जगदीश नागर जग्गी आदि द्वारा गुरूदेव पं. नागर का शाल श्रीफल व पुष्पहारों से स्वागत सम्मान किया गया। कथा प्रसंग के दौरान पं. नागर ने कहा कि आज के युग में हर जगह दिखावा चल रहा है। आज भक्ति कम दिखावा ज्यादा है। धर्म चाहे थोड़ा कम हो पर अच्छा हो। भगवान ने व्यक्ति पूजा बंद कर मूर्ति पूजा शुरू की। कथा प्रसंग में गोवर्धन पूजन सम्पन्न हुआ। कथा का समापन 20 अप्रैल को होगा। कथा प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक हो रही है।
0000000000000
