कलेक्टर ने काम नहीं करने वाले कांट्रेक्टर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये

शाजापुर
—-
जलजीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफीटिंग नलजल योजनाओं का कार्य नहीं करने वाले कान्ट्रेक्टर के विरूद्ध कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने एफआईआर दर्ज कराने तथा जिन ठेकेदारों का काम धीमा चल रहा है उन्हें नोटिस देने एवं ब्लैक लिस्टेट करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। कलेक्टर श्री कन्याल ने आज जलजीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणधीन नलजल योजनाओं की समीक्षा की थी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टेगौर, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजय सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित कांट्रेक्टर्स एवं विभागीय इंजीनियर्स भी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान कहा कि सभी कान्ट्रेक्टर्स अच्छा परफारर्मेंस दें। समयसीमा में कार्य खत्म करें। किसी भी योजना के निर्माण में देरी नहीं होना चाहिये। कार्य पूरा करने के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन लगाएं। उन्होंने सख्ती के साथ कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होगा। नलजल योजनाओं के निर्माण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क काटने का कार्य कटर से ही कराएं। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि जिन एजेंसियों द्वारा समय से पहले कार्य पूरे कर लिए जायेंगे, उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा और जिनके द्वारा कार्यों में विलंब किया जायेगा, उन्हें नोटिस देकर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री कन्याल ने मेसर्स मेटल इन्फ्रा के कार्य धीमें होने के कारण उसे ब्लैक लिस्टेट करने, मेसर्स कष्टभंजन डेवलपर्स को नोटिस देने तथा मोहित बिल्डकॉन के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये। मेसर्स मेटल इन्फ्रा के कार्य की प्रगति‍ अत्यंत धीमी है, जबकि उनके द्वारा जिले में 5 योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। मेसर्स कष्टभंजन डेवलपर्स द्वारा 12 योजनाओं तथा मोहित बिल्डकॉन द्वारा 14 योजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है।
#collectorshajapur #shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |