जंजीरों से बंधे शेरो पर कुत्तों का हमला… अतीक की हत्या के बाद पठान परिवार ने लगाया ऐसा स्टेटस

धार।  गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को प्रयागराज में मीडिया कैमरों के सामने गोलियों से भून दिया। जिसके बाद 17 अप्रेल को धार जिले के रहने वाले युवक फरान पिता इशाक पठान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली जिसमें लिखा था “जंजीरों से बंधे शेरो पर कुत्तों का हमला”। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एवं हिंदू संगठन के लोगों को लगी उनके द्वारा तत्काल रात के 1:00 बजे इस पोस्ट पर आपत्ति लेते हुए नालछा थाने पहुंचकर फरान के खिलाफ शिकायती आवेदन सौंपा।

इस आवेदन में हिंदुओं की भावनाओं को आहत होना बताया, वहीं शिकायत करने पहुंचे लोगों के अनुसार कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद बीते कई वर्षों से लोगों की हत्या कर रहा था। कई लोगों के घर को बर्बाद कर दिया इस पर फरहान को कोई आपत्ति नहीं। नालछा सांप्रदायिकता के मामले में संवेदनशील माना गया है। यहां सोशल मीडिया पर इस प्रकार की टिप्पणियां करने से सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने के ज्यादा आसार होते हैं। बावजूद इसके फरहान पिता ईशाक पठान के द्वारा इस प्रकार की भड़काऊ टिप्पणी की।

युवक की इस टिप्पणी से हिंदुओं की भावनाओं को आहत हुआ है। जिस पर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। वहीं थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला के अनुसार उक्त युवक के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने आवेदन लिया है तथा धारा 153 a के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी युवक को धार जिला जेल भेज दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |