भोपाल। मध्य प्रदेश में इस दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश में बीती रात कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। तो राजधानी भोपाल सहित रायसेन और विदिशा में झमाझम बारिश हुई। जिससे एक बार फिर मौसम में ठंडक घुल गई है। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिली है लेकिन प्रदेश में काले बादल डेरा डाले हुए है।
सुबह से ही कई शहरों में बादल छाए हुए है तो वहीं कई शहरों में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद मौसम विभाग ने फिर मौसम में बदलाव की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक शाम होते ही मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवाओं के साथ कई शहरों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।