भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज कैबिनेट ने हाल ही में प्रदेश के किन्नोरों को बड़ी सौगात दी थी जिसके तहत किन्नरों को ओबीसी आरक्षण में शामिल किया गया है। इस फैसले के बाद प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। ओबीसी महासंघ नें इस फैसले का विरोध किया और सरकार को इ फैसले को वापस लेने की चेतावनी भी दी। वहीं अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
मप्र में किन्नरों को ओबीसी वर्ग में आरक्षण के मामले में कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल ने सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि किन्नर को ओबीसी आरक्षण में शामिल करना गलत है। इनको कैबिनेट और विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आना था। प्रदेश सरकार ओबीसी के अधिकारों पर डाका डालकर बैठे हुए हैं। इतन ही नहीं आगे उन्बृहोंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने कोर्ट में जो रिपोर्ट दी है वो फेक है।