सभी नगरीय निकाय स्वच्छता पर ध्यान केन्द्रित करें- कलेक्टर श्री जैन

—शाजापुर–
सभी नगरीय निकाय स्वच्छता पर ध्यान केन्द्रित करें। उक्त निर्देश आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने नगरीय निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा के दौरान दिए। इस मौके पर शहरी विकास अभिकरण प्रभारी परियोजना अधिकारी श्री भूपेन्द्र दीक्षित, सीएमओ शाजापुर श्री राकेश चौहान, शुजालपुर श्रीमती निगहत सुल्ताना, मक्सी श्री अशफाक खान, पानखेड़ी श्री कमल परमार, सहित अन्य निकायों से आए अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने कहां कि सभी नगरीय निकाय स्वच्छता, आवारा पशुओं पर नियंत्रण तथा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। इस मौके पर दीनदयाल रसोई एवं आश्रय स्थल रैन बसेरा के संचालन की भी समीक्षा की गई। स्वच्छता के कार्यो की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिओ मैपिंग, डंप साईड रेमेडिएशन, स्वच्छता एप्प, सी एण्ड डी अपशिष्ट संग्रहण, प्लास्टिक प्रतिबंध, प्रसंस्करण केन्द्रों का संधारण और रखरखाव, जलाशयों, नालों की साफ-सफाई, घरेलू कचरा पृथक्कीकरण, कचरा संग्रहण आदि पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शहर के प्रमुख स्थानों पर, दीवारों पर लगाए गए पोस्टर बेनर्स तत्काल हटाने की कार्रवाई करें। सभी बाग-बगीचों, चौक चौराहों, सामुदायिक शौचालयों आदि स्थलों का रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण करें। इस अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत वर्ष 2020-21 में प्राप्त रैंकिंग स्कोर की भी समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने रैंकिंग में पिछड़े हुए निकायों को स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिये। इस मौके पर सड़कों के संधारण, सीवेज परियोजना की गुणवत्ता एवं मरम्मत कार्य की भी समीक्षा की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |