लाड़ली बहना योजना के तहत खोले जा चुके खाते को डीबीटी इनेबल्ड करवाए-शाजापुर कलेक्टर

शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में पोस्ट ऑफिस के मैदानी अमले व इण्डियन पोस्ट पैमेंट बैंक के कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान इण्डियन पोस्ट पैमेंट मैनेजर श्री दिपेश लांडगे द्वारा ब्रांच के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के खाते खोलने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात जिला अग्रणी प्रबंधक श्री ललित आचार्य द्वारा खाता खोलने के दौरान डीबीटी इनेबल करते समय रखी जाने वाली सावधानी के बारे में बताया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री किशोर कन्याल द्वारा निर्देशित करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत खोले जा चुके खाते को डीबीटी इनेबल्ड करवाए एवं जो महिलाएं लाड़ली बहना योजना हेतु आवेदन करना चाहती है, उनको स्थानीय स्तर पर ही खाता खुलवाकर डीबीटी इनेबल्ड करवाए इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान, श्री मनीष रिमझा सहायक अधीक्षक डाकघर व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
#LadliBehnaYojanaMP #collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |