मई में भारत में लगेगा लॉकडाउन, एक-एक दिन में मिलेंगे 50-50 हजार नए मरीज? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मैसेज
नई दिल्ली: देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन हजारों नए मरीजों की पहचान हो रही है। आज भी पूरे देश में 10 हजार के करीब नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। देश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 60 हजार के पार हो गया है। लोगों को अब चिंता सताने लगी है कि क्या देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जाएगा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के अफवाहे भी फैलाए जा रहे हैं। कई यू-ट्यूब चैनल लॉकडाउन को लेकर खबरें भी फैलाई जा रही है और दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने के कारण मई में भारत में लॉकडाउन लगेगा।
वायरल हो रहे इस खबर को पीआईबी फैक्ट ने जांच पड़ताल की है। जिसमें पता चला है कि ये दावा पूरी तरह से फर्जी है। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि Daily Trending News’ नामक You Tube चैनल के एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने के कारण मई में भारत में लॉकडाउन लगेगा। PIB Fact Check में यह दावा फ़र्ज़ी पाया गया है। कृपया फ़र्ज़ी खबरों से सावधान/सतर्क रहे एवं ऐसी खबरों को आगे साझा न करें।
बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,111 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,27,226 हो चुकी है। वहीं कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 60,313 पर पहुंच गयी है।