भाजपा स्थापना दिवस पर प्रभातफेरियां निकालकर किया ध्वजारोहण जिले भर में मण्डल स्तर पर हुए कार्यक्रम, एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री को वर्चुअल सुना

शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। जिले सहित मंडल स्तर पर ध्वजारोहण कर प्रभातफेरी निकाली गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार व भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा के नेतृत्व में बुधवार को शाजापुर जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। सुबह 09 बजे माँ राजराजेश्वरी माता मन्दिर से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी वंदे मातरम…, भारत माता की जय…, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद… आदि जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। जिला कार्यालय पर सभी पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का पूजन किया। प्रातः 10 बजे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी की टोपी लगाकर एवं दुपट्टा पहनकर शामिल हुए।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि आज हम पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। देशभक्ति व भाजपा एक दूसरे के पर्यायवाची शब्द है। भाजपा का कोई एजेंडा नहीं है भाजपा जो कहती है वह करती है। हम उस दल के कार्यकर्ता हैं जिसने आजादी व देश के लिए बलिदान दिया। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसके लिए देश प्रथम है। पूर्व विधायक अरुण भीमावद ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और आज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए संकल्पित है एक कार्यकर्ता का इस भाव से कार्य करना ही सबसे बड़ा राष्ट्र कार्य है। पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता देश के प्रधान सेवक के सपनो को साकार करते हुए पार्टी को ओर मजबूत बनाने का कार्य करे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराडा, नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चन्द्रवँशी, श्रीमती यमुना कछावा मंचासीन थे। संचालन अंकित आचार्य ने किया तथा आभार अजय चंदेल ने माना। इस अवसर पर बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार जिले के 15 ही मंडलो में भाजपा स्थापना दिवस पर प्रभातफेरियां निकाली गई और ध्वजारोहण करने के साथ ही एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को वर्चुअल सुना। स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा ‘हमारा घर भाजपा का घर’ का संदेश देते हुए अपने अपने घरों पर भी भाजपा का झंडा लगाया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |     Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |