मुहब्बत और भाईचारा कायम करो – एकता गु्रप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में औलेमाओं ने कहा

शाजापुर.
मुहब्बत और भाईचारा कायम करों, यही हिंदुस्तान की पहचान है। हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल एकता गु्रप में देखने को मिलती है। शहर में अमन और एकता भाईचारा बना रहे यही एकता गु्रप का काम है।
यह बात शुक्रवार देर रात एकता गुु्रप द्वारा हाफिज, कारी और आलिमों की दस्तारबंदी (सम्मान) कार्यक्रम में जमीअत उलेमा ए हिंद जिला सदर मौलाना अफजल साहब ने कही। उन्होंने कहा कि रमजान के मुबारक महीने में एक नेकी के बदले 70 गुना नेकी का सवाब मिलता है। हर वो शख्स जिसे अल्लाह ने दौलत से नवाजा है, वह पूरी ईमानदारी से जकात निकाले। हुसैनी चौक पर आयोजित हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए। चौक बाजार मस्जिद इमाम मौलाना जैद साहब ने समाजजनों को इस्लामी तरीके से जिंदगी गुजारने पर जोर दिया। एकता गुु्रप अध्यक्ष वकार अली ने कहा कि रमजान माह में हाफीज, औलेमाओं द्वारा कुरआन की तिलावत कर तराबीह की नमाजें अदा कराई जाती है। रोजा रखने वाला खुदा की इबादत में मशगुल रहता है और बुरे कामों से बचता है। सम्मान के बाद देश में अमन शांति और एकता की दुआ की गई।
सम्मान कर उपहार भेंट किए
एकता गु्रप द्वारा आयोजत होसला अफजाई कार्येम में एकता गु्रप वरिष्ठ सरपरस्तकाजी अहसानउल्ला साहब, शहर काजी मोहसीनउल्ला साहब, मौलाना अफजल सा. नायब काजी रहमतउल्ला साहब की दस्तारबंदी कर सम्मान किया गया। इस दौरान शहर के सभी आलीम, हाफिजों का सम्मान कर उपहार भेंट किए गए। सभी का सम्मान एकता गु्रप अध्यक्ष सैयद वकार अली सहित गु्रप के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वघेला का भी साल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।


इस दौरान हाजी मसीद खान, दाऊद सेठ, हाजी जफर भाई ठेकेदार, इकबाल खान, सचिव शेख शाकिर, बबलू भाई शृंगारिका, इरफान पटेल, भय्यू मास्टर, भय्यू मशीन, शराफत सेठ, आबिद भाई, जाकिर भाई कस्साब, नबी भाई, नदीम जावेद, वसीम गोल्डन, चांद वारसी, हैदर अली, प्रवक्ता अनीस खान, पत्रकार मोहसीन खान, इमरान राजा, शफीक खान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |