Breaking , शुजालपुर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह – कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, तैयारियां शुरू

शाजापुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह 20 को शुजालपुर रहेंगे जहां वे कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को शाजापुर जिले की शुजालपुर विधानसभा की बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में शुजालपुर विधानसभा के मंडलम, सेक्टर नगरपालिका, नगरपरिषद, जनपद, जिला पंचायत के चुने गए वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के सदस्यों एवं सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी सहित कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर आगामी रणनीति व विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। श्री सिंह 19 को शुजालपुर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। श्री सिंह ने सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |