मिला कांग्रेस का हाथ थामने का ईनाम, डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने कल ली सदस्यता आज बना दिया उम्मीदवार
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक और सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। पार्टी की ओर से जारी सूची मेंअठानी सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को टिकट दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल ही पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सवादी ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। जिसके बाद आज कांग्रेस की तरफ से जारी की गई सूची में उन्हें अठानी से उम्मीदवार बनाया गया है।
बता दें कांग्रेस ने गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इस सूची में 41 उम्मीदवारों को जगह दी गई थी। जिसके बाद अब कांग्रेस के उम्मीदवारों की तीसरी सूची में 43 नाम हैं, कांग्रेस की तरफ से जारी इस सूची में कोथूर जी. मंजूनाथ को कोलार सीट दी गई है।
बता दें कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गत 24 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।